Utility News: होम लोन पूरा हो जाने के बाद ये डॉक्यूमेंट जरूर रखें अपने पास, नहीं तो हो जाएंगे....

इंटरनेट डेस्क। आपने भी अगर होम लोन ले रखा हैं तो आपको बता दें की इसको पूरा हो जाने के बाद आपके पास कौन कौन से डॉक्यूमेंट होने चाहिए। यानी के आपको बैंक से लेने चाहिए। नहीं तो बाद में आपको नुकसान हो सकता है। अक्सर लोग होम लोन लेने के समय कुछ दस्तावेज लोन एप्लीकेशन के समय और रजिस्ट्रेशन के समय सबमिट करने होते हैं।

लेकिन जब आप लोन चुका देते हैं, उसके बाद आपको बहुत दस्तावेज वापस लेने जरूरी होते हैं। इनमें तीन दस्तावेज ऐसे हैं जो अगर आपने समय से वापस नहीं लिये तो फिर आप मुश्किल में फंस सकते हैं।

इसमें सबसे जो अहम दस्तावेज होता है वह है एनओसी। लोन चुकाने के बाद आपको बैंक की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी है। इसके बाद आपको रजिट्रार ऑफिस से एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट लेना होता है। एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट से साबित होता है कि आपकी संपत्ति पर कोई भी देनदारी बाकी नहीं है। इसके अलावा आपको पज़ेशन पेपर के साथ प्रॉपर्टी के और भी जो डॉक्यूमेंट होते हैं वह भी हासिल करने जरूरी होते हैं।

pc- paytm-com