Utility News: 18 वर्ष के होते ही हर किसी को जरूर बनवा लेेने चाहिए ये 4 डॉक्यूमेंट

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर भारतीय नागरिक के पास हर तरह के जरूरी डॉक्यूमेंट मिल जाते है। कारण यह हैं की इनके बिना लोगों के कई काम अटक जाते है। ये दस्तावेज न सिर्फ आपकी पहचान और नागरिकता का सबसे बड़ा प्रमाण होते हैं, बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और यात्रा से जुड़े कामों को आसान बनाते हैं। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं की 18 वर्ष के होते हैं कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट आपको तैयार करवा लेने चाहिए। 

वोटर आईडी कार्ड
यह कार्ड आपकी भारतीय नागरिकता और चुनाव में वोट देने के अधिकार का सबसे बड़ा सबूत है। किसी भी सरकारी काम या योजना का लाभ लेने के लिए इसे पहचान और पते के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

पासपोर्ट
विदेश यात्रा करने, उच्च शिक्षा पाने या अंतरराष्ट्रीय नौकरी के लिए पासपोर्ट होना सबसे अनिवार्य दस्तावेज है। यह भारत सरकार द्वारा जारी सबसे मजबूत और सर्वमान्य पहचान पत्रों में से एक माना जाता है।

पैन कार्ड
इसे तुरंत बनवा लेना चाहिए, क्योंकि इसके बिना बैंक में नया खाता खुलवाना लगभग असंभव होता है। अगर बिना पैन के खाता खुल भी जाए, तो उस पर पैसों के लेनदेन को लेकर कई तरह की लिमिट लगा दी जाती हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस
सड़क पर टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर चलाने के लिए आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

pc- amar ujala