Utility News: खो जाएं या चोरी हो जाएं आपकी चेकबुक तो तुरंत उठाएं ये कदम, नहीं तो हो जाएगा आपका...

इंटरनेट डेस्क। आपका बैंक में खाता हैं तो आपके पास चेकबुक भी होगी, लेकिन चेकबुक का खो जाना या चोरी हो जाना कई लोगों को सामान्य बात लग सकता है, लेकिन असल में यह बड़ा आर्थिक खतरा साबित हो सकता है। अगर चेकबुक किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए तो वह फर्जी हस्ताक्षर कर आपके खाते से पैसे निकाल सकता है। ऐसे में चलिए अब हम आपको बताते हैं कि चेकबुक गुम हो जाए तो क्या करें।

बैंक को दें सूचना
चेकबुक के खोने या चोरी होने की जानकारी मिलते ही बिना समय गंवाए अपने बैंक को सूचित करें। बैंक के नियमों के अनुसार अगर ग्राहक समय पर सूचना नहीं देता और इस दौरान कोई फर्जी लेन-देन हो जाता है, तो जिम्मेदारी ग्राहक पर भी आ सकती है।

चेकबुक ब्लॉक करने के तरीके
अगर आपके पास नेट बैंकिंग या बैंक की मोबाइल ऐप की सुविधा है तो लॉग इन कर चेक सर्विस से जुड़ा ऑप्शन सेलेक्ट करें। अब  जरूरी जानकारी भरते ही चेकबुक या संबंधित चेक नंबर को तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है।

लिखित सूचना दें
वहीं अगर आपके नजदीक में बैंक शाखा है तो वहां जाकर आप लिखित आवेदन भी दे सकते हैं। बैंक आमतौर पर स्टॉप पेमेंट रिक्वेस्ट फॉर्म भरवाता है, जिसे सही जानकारी के साथ जमा करना जरूरी होता है।

pc- amar ujala