Utility News: मोबाइल बेचने या फिर एक्सचेंज करने से पहले जरूर कर ले आप भी ये काम

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की लोगों के पास आज के दौर में नए नए स्मार्टफोन होेते हैं, लोग इन फोन को बदलते रहते हैं, कभी किसी को बेच देते हैं या फिर एक्सचेंज कर लेते हैं। लेकिन कई बार जल्दी के चक्कर में लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिसका नुकसान बाद में उठाना पड़ सकता है। मोबाइल में सिर्फ फोटो और वीडियो ही नहीं, बल्कि बैंकिंग ऐप्स, निजी चैट, जरूरी डॉक्यूमेंट और सोशल मीडिया अकाउंट जैसी कई अहम जानकारियां भी सेव रहती हैं तो जानते हैं की फोन बेचने से पहले किन बातों का ध्यान रखें। 

पूरा बैकअप ने
मोबाइल बदलने से पहले अपने जरूरी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट नंबर और डॉक्यूमेंट्स का बैकअप जरूर तैयार कर लें। इसके लिए आप क्लाउड स्टोरेज, लैपटॉप या हार्ड ड्राइव का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल और एप्पल आईडी जरूर हटाएं
अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो उसमें से गूगल अकाउंट लॉगआउट करना जरूरी है। वहीं आईफोन यूजर्स को अपनी एप्पल आईडी हटानी चाहिए।

बैंकिंग और यूपीआई ऐप्स करें साफ
फोन में मौजूद यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल वॉलेट ऐप्स को सिर्फ डिलीट करना काफी नहीं होता। पहले उन ऐप्स से लॉगआउट करें और फिर उन्हें हटाएं।

pc- apnabazaar.