Utility News: आप भी शुरू कर सकते हैं छोटे शहरों में ये काम, लागत भी आएगी कम

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोग अपने काम धंधो की वजह से परेशान है। ऐसे में हर कोई चाहता हैं की उसके पास खुद का धंधा हो। ऐसे में खासकर छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं के बीच यह सोच तेजी से बढ़ी है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही  बिजनेस के बारे में जिन्हें छोटे शहरों में कम पूंजी के साथ शुरू किया जा सकता है।

डिजिटल सेवा केंद्र 
छोटे शहरों में आज भी बहुत से लोग ऑनलाइन फॉर्म, आधार अपडेट, पैन सेवाएं, बिजली बिल पेमेंट या टिकट बुकिंग खुद नहीं कर पाते। ऐसे में एक छोटा डिजिटल सेवा केंद्र अच्छी कमाई दे सकता है। एक कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन के साथ शुरुआत की जा सकती है।

टिफिन सर्विस या होम किचन
छोटे शहरों में भी स्टूडेंट, बैंक वर्कर्स, प्राइवेट जॉब करने वाले लोग घर का खाना ढूंढते हैं। अगर आपको अच्छा खाना बनाना आता है, तो घर से ही टिफिन सर्विस शुरू की जा सकती है, इसमें दुकान किराया देने की जरूरत नहीं पड़ती। साफ सुथरा खाना और टाइम पर डिलीवरी देने से लोगों के बीच भरोसा बनता है।

छोटा किराना या जनरल स्टोर
रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की मांग कभी खत्म नहीं होती, अगर आपके पास बाजार के पास जगह है तो छोटा किराना स्टोर बढ़िया कमाई दे सकता है, छोटे शहरों में इनका काफी स्कोप रहता है।

pc- india tv hindi