Uttar Pradesh: अखिलेश की नोएडा में रैली, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

इंटरनेट डेस्क। साल 2027 में यूपी में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसेे में चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए और जनता से 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव की अपील की।

क्या बोले अखिलेश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी रैली की चर्चा इतनी तेज थी कि विपक्ष को मजबूर होकर पहले अपनी रैली करनी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि उस रैली में लोग अपनी मर्जी से नहीं आए थे बल्कि उन्हें लाया गया था। अखिलेश ने कहा कि कैमरे से सच कभी नहीं छिपता और सच्चाई हमेशा सामने आ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल किया गया।

लगाएं ये आरोप
खबरों की माने तो अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि एक ऐसी यूनिवर्सिटी के छात्रों को रैली में बुलाया गया जिसकी वजह से पहले देश की छवि को नुकसान पहुंचा था। उन्होंने कहा कि छात्रों को अगले दिन छुट्टी का वादा करके रैली में लाया गया। एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि पहले सात एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था लेकिन उनमें से छह बंद हो गए। उन्होंने मांग की कि सरकार यह गारंटी दे कि नए एयरपोर्ट को आगे चलकर बेचा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार से पिछले 10 साल के कामकाज का हिसाब मांगा और कई नीतियों पर सवाल उठाए।

pc- britannica.com