Uttar Pradesh: इंसानियत हुई शर्मसार, सिरफिरे ने कुत्ते के 6 बच्चों को कुएं में डाल उतार दिया मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। यह मामला इंसानियत को शर्मसार कर देन वाला है। जहां एक युवक पर आरोप है कि उसने कुत्ते के 6 मासूम पिल्लों को कुएं में फेंककर मार डाला। मामला चुनार कोतवाली क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता कानून के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे हुआ खुलासा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गांव में रहने वाले ओएनजीसी से रिटायर कर्मचारी भागवत सिंह के घर के सामने एक पुराना कुआं है। कुछ दिन पहले उस कुएं से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर जब उन्होंने अंदर देखा तो कुत्ते के कई पिल्लों के शव पानी में दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए। उसके बाद वीडियो में गांव के ही रहने वाले सर्वेश सिंह उर्फ कट्टन ये काम करता दिखा।
बुजुर्ग को डराने का आरोप
खबरों की माने तो भागवत सिंह का आरोप है कि सर्वेश सिंह गांव का दबंग व्यक्ति है। पहले भी वह उनकी बाउंड्री वॉल तोड़कर कब्जा करने की कोशिश कर चुका है और इस मामले में विवाद चल रहा है। बुजुर्ग का कहना है कि वह अकेले रहते हैं और उनके बच्चे विदेश में हैं। आरोपी उन्हें डराने और मानसिक रूप से परेशान करने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहा था। सीसीटीवी सबूत मिलने के बाद चुनार पुलिस ने कार्रवाई की।
pc- punjabkesari.in






