Uttar Pradesh: यूपी भाजपा को आज मिल जाएगा प्रदेशाध्यक्ष, नाम की औपचारिक घोषणा होगी कल
- byShiv
- 13 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश बीजेपी में नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। खबरें हैं की प्रदेश भाजपा को आज नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है। खबरें यह हैं कि आज प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन होना है, सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है और अगर उनके अलावा किसी और उम्मीदवार का नामांकन नहीं होता है तो आज ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।

तय माना जा रहा चौधरी का नाम
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंकज चौधरी का चुनाव लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 2 बजे तक उनके नाम का अनौपचारिक ऐलान भी हो सकता है, इसकी वजह यह है कि पंकज चौधरी के अलावा किसी दूसरे नेता के नामांकन की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी के प्रस्तावक होंगे, अगर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन होता है और चुनाव की स्थिति नहीं बनती है तो आज ही यह साफ हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा।

रविवार को होगा नाम का ऐलान
मीडिया रिपोटर्स की मान ले तो प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा बीजेपी रविवार को करेगी। रविवार दोपहर 12 बजे लखनऊ के एक बड़े सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का भी ऐलान किया जाएगा, ज्यादातर सांसद भी आज लखनऊ में ही रहेंगे, उन्हें राष्ट्रीय परिषद के नामांकन के लिए बुलाया गया है।
pc- jagran, DD news,government.economictimes





