Vaastu Shastra: साल 2026 शुरू होते ही करले आप ये काम, फिर देखें कैसे बदलती हैं आपकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। नया साल 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। ज्योतिष के अनुसार साल 2026 सूर्य का साल है और इसमें कुछ खास उपाय कर घर की सुख-संपन्नता और धनधान्य में वृद्धि की जा सकती है। तो आज जानते हैं की नए वर्ष के शुरू होने से पहले ही वास्तु से संबंधित बहुत छोटे-छोटे से उपाय कर बड़ा लाभ पा सकते हैं।

ताम्बे का सूर्य
तांबे से निर्मित एक सूर्य यंत्र अपने घर के नॉर्थ ईस्ट कॉर्नर यानी ईशान कोण में जरूर लगाएं। यह यंत्र फर्श से 7 फीट की ऊंचाई पर स्थित होना चाहिए। नए साल में रोजाना सुबह उठकर स्नानादि के बाद इस सूर्य यंत्र पर गंगाजल छिड़कें और रोली से उसे तिलक लगाएं।

कुबेर प्रतिमा
घर की उत्तर दिशा को धन की दिशा भी कहा जाता है। इस दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति स्थापित करें, यह जल तत्व की दिशा भी मानी जाती है, इस दिशा में अगर आप जल से संबंधित कोई भी चीज या किसी पात्र में जल सहेजकर रखें तो बहुत लाभ होगा।

pc- economictimes.indiatimes.com