Vaastu Shastra: घर की इस दिशा में रखें आप भी ये चीजें, फिर देखें कैसे बदलती हैं आपकी किस्मत
- byShiv
- 25 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कई चीजों के नियम बताए गए हैं और इन नियमों के अनुसार चलने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का समाधान भी मिलता है। वास्तु शास्त्र में वर्णित उपाय जातक के जीवन के लिए फलदायी साबित होते हैं। ऐसे में कई चीजें हैं, जिन्हें घर की शुभ दिशा में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। तो जानते हैं कुछ विशेष चीजों को रखने की दिशा के बारे में।
झाड़ू रखें यहां
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में झाड़ू को घर की सही दिशा में रखना बेहद आवश्यक होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को घर की दक्षिण में रखना चाहिए।
बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में होना शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन सदैव सुखमय होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में आ रही बाधा दूर होती है।
pc- abp news





