Vaastu Shastra: नए साल के आने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत
- byShiv
- 29 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हर किसी के लिए बड़ा महत्व है। कुछ लोग इसे मानते हैं और कुछ नहीं। लेकिन जो भी इसे मानते हैं उनका बड़ा फायदा होता है। वैसे वास्तु नियमों के अनुसार नहीं चलने पर लोगों को आर्थिक, पारिवारिक कलह और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आज आपको बता रहे हैं की नई साल में आप भी शांति चाहते हैं तो क्या करें।
घर से हटाएं ये चीजें
1.नए साल की शुरुआत से पहले आप अपने घर में पड़ी पुरानी व बेकार चीजों जैसे फर्नीचर या जंग लगे लोहे के सामान आदि को हटा दें। ये चीजें नकारात्मकता को बढ़ा सकती हैं, जिसका प्रभाव आपके दैनिक जीवन पर भी पड़ता है।
2. साथ ही घर में पड़े बेकार जूतों और बंद घड़ी को भी बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि घर में खंडित देवी-देवताओं की मूर्ति रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सकारात्मक परिणाम की जगह आपको नकारात्मक परिणाम भी दे सकते हैं।
pc- palindromespaces.com





