Vaibhav Suryavanshi: दूसरे देश की टीम ने वैभव सूर्यवंशी को दिया डेब्यू का ऑॅफर! हमारे यहां से खेलों

इंटरनेट डेस्क। बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह दिख रहे है। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी तूफानी पारी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं आईपीएल के पहले ही मैच में भी उन्होंने धमाका मचा दिया है। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने एक ट्वीट कर वैभव को अपनी टीम से खिलाने का जिक्र किया है।

जानकारी के अनुसार वैभव सूर्यवंशी की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर आइसलैंड क्रिकेट ने अपने खास मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, अगर भारत उन्हें नहीं चुनता तो वैभव सूर्यवंशी आइसलैंडिक क्रिकेटर बनने के लिए 4 साल की योग्यता अवधि पूरी कर सकते थे और तब भी वे किशोर ही होते! यह सिर्फ अटकलें हैं।

वैभव सूर्यवंशी का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। आईपीएल 2025 की नीलामी में जब राजस्थान रॉयल्स ने इस 13 वर्षीय बालक को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा तो वह लीग के इतिहास के सबसे कम उम्र के करोड़पति खिलाड़ी बने। उन्होंने मैदान पर उतरते ही अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़कर यह साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच का कोई डर नहीं है। आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

pc- livehindustan.com