Vaibhav Suryavanshi: इस पूर्व खिलाड़ी ने की वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन से
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी और खींच रहे है। क्रिकेट जगत भी इससे अधूरा नहीं है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस निडर अंदाज से बल्लेबाजी की है, उसने कई दिग्गजों को प्रभावित किया है। अब भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने वैभव की बल्लेबाजी तकनीक की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन से की है।
अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रॉबिन उथप्पा ने कहा कि अभी गेंदबाजों ने वैभव सूर्यवंशी के खेल को पूरी तरह समझा नहीं है। उनके मुताबिक समय के साथ विरोधी टीमें उनकी बल्लेबाजी के खिलाफ नई रणनीतियां बनाएंगी और तभी उनकी असली परीक्षा होगी। उथप्पा ने कहा कि वैभव की बल्लेबाजी तकनीक उन्हें सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की याद दिलाती है।
उन्होंने खास तौर पर इस बात का जिक्र किया कि वैभव की तकनीक ऐसी है, जिसमें उनके एलबीडब्ल्यू आउट होने की संभावना काफी कम रहती है। यही गुण ब्रैडमैन की बल्लेबाजी में भी देखने को मिलता था।
pc- crickettimes.com






