Van Mahotsav: आज से शुरू हुआ वन महोत्सव, जाने कब से हुई शुरूआत और किसने किया शुरू

इंटरनेट डेस्क। आज से देशभर में वन महोत्सव की शुरूआत हो चुकी हैं, यह उत्सव एक से 7 जुलाई तक देशभर में मनाया जाएगा। बता दें की वन महोत्सव, भारत में हर साल जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। यह पेड़ लगाने को समर्पित पर्व है। पारिस्थितिक सद्भाव को बनाए रखने और पारिस्थितिक अखंडता सुनिश्चित करने में पेड़ों और जंगलों के महत्व को उजागर करने के लिए, कृषि मंत्रालय ने इसे 1950 में लॉन्च किया था।

किसने की शुरूआत
जानकारी के अनुसार भारत में एक सप्ताह के वृक्षारोपण वन महोत्सव उत्सव की शुरुआत कन्हैयालाल मनिकालाल मुंशी ने की थी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो वन महोत्सव का उद्देश्य हमारे वनों को उगाने और बचाने के महत्व को फैलाना और वनों की कटाई के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

कब हुई शुरूआत
बता दें कि वन महोत्सव दिवस सात दिनों तक चलने वाला उत्सव है। इसकी शुरुआत 1950 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि और खाद्य मंत्री केएम मुंशी ने की थी। वन महोत्सव मनाने के पीछे का उद्देश्य स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण अभियान में शामिल रखना है।

pc- youthincmag-com