Vande Bharat: अब मिलेगी एक और सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का अनावरण, देखे आप भी

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। इसके बाद भारतीय रेलवे जल्द ही एक और खुशखबरी देने वाला है। जी हां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु स्थित बीईएमएल के कारखाने का रविवार को दौरा किया है। यहां उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के कॉपी वर्जन का अनावरण किया। वैष्णव ने बताया कि कोच को ऑपरेट करने से पहले 10 दिन तक उसका टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है।

मंत्री ने क्या कहा 
मीडिया रिपाटर्स की माने तो मंत्री ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड परिसर में वंदे भारत विनिर्माण प्रतिष्ठान की आधारशिला भी रखी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे स्लीपर कोच का निर्माण पूरा कर लिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में इसे बीईएमएल फैक्ट्री से निकाला जाएगा। यह पूरी तरह स्लीपर वर्जन है। अश्विनी वैष्णव ने इंस्पेक्शन के बाद रिपोर्टर्स से कहा, आज हम बहुत ही अहम यात्रा शुरू कर रहे हैं। आप जानते हैं कि वंदे भारत चेयर-कार वर्जन सफल रहा। हमारी नजरें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग पर टिकी हुई थीं।

निर्माण हुआ पूरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रेल मंत्री ने कहा कि हम सभी इसी मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर रहे थे और इसका निर्माण पूरा हो गया है। वंदे स्लीपर को आने वाले दिनों में बीईएमएल फैक्ट्री से निकाला जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह एक लंबी यात्रा रही। नई ट्रेन को डिजाइन करना जटिल काम था। वंदे स्लीपर में कई नई सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत चेयर-कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत ट्रेनें देश में लोगों के यात्रा के अनुभव को बदल देंगी।

pc- jagaran