Vastu Shastra : वास्तु के अनुसार घर में भूल कर भी नहीं लगाने चाहिए ये पेड़ या पौधे, हमेशा रहेगी घर में कलह और लड़ाइयां
- byvarsha
- 07 Sep, 2026
pc: india tv hindi
वास्तु शास्त्र में घर की हर एक चीज के बारे में जानकारी दी गई है, जैसे कि कमरा, किचन आदि कहाँ होना चाहिए, मुख्य दरवाजा किस दिशा में होना चाहिए साथ ही कौन कौन सी चीजें घर में रखनी चाहिए। इसके अलावा वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसी तस्वीरें और पेड़ हैं जिन्हें घर में रखना बहुत अशुभ माना जाता है। क्योंकि इन पेड़ों की वजह से घर में बिना किसी वजह के हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। इन्ही पेड़ पौधों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
इमली का पेड़ – वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन दरवाज़े के सामने कभी भी इमली का पेड़ नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह पेड़ न सिर्फ़ घर में झगड़े बढ़ाता है बल्कि घर में पैसे की दिक्कतें भी पैदा करता है, ऐसा वास्तु शास्त्र में कहा गया है।

pc: aaj tak
पपीते का पेड़ – वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पीछे या ठीक सामने पपीते का पेड़ नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह पेड़ घर में सेहत से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है, ऐसा वास्तु शास्त्र में कहा गया है।

pc: gardening know how
कांटेदार पौधा – वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किसी भी तरह का कांटेदार पौधा नहीं होना चाहिए। इससे घर में बिना वजह झगड़े होते हैं। साथ ही, वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में युद्ध के सीन वाली तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।






