इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग अपने घर का निर्माण करते हैं तो वो वास्तु का बहुत अधिक ध्यान रखते है। इसके पीछे एक कारण हैं और वो ये की वास्तु से आपके घर में सुख समृद्धि, धन, सौभाग्य और वैभव बना रहता है। किसी तरह की रुकावट नहीं होती और मन भी प्रसन्न रहता है। ऐसे में अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष चीजें सही दिशा और सही स्थान पर रखें तो समृद्धि तो बढ़ती ही है, घर का माहौल भी सकारात्मक और संतुलित रहता है। तो जानते हैं घर में क्या रखें।
शंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शंख को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पवित्र प्रतीक माना गया है। इसे घर में रखने से भाग्य चमकता है और धन की वर्षा होती है।
मोरपंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोरपंख घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसे पूजा स्थान या मुख्यद्वार के पास ही रखें, इस एक उपाय को करने से घर में सुख-शांति और सौभाग्य बढ़ता है।
pc- aaj tak





