Vastu Shastra: इन छोटे छोटे उपायों को करने से मिलेगी आपको धन धान्य में वृद्धि, करें आज से ही....
- byShiv
- 28 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। वास्तु का जीवन में बहुत ही बड़ा रोल है। अगर आप वास्तु के अनुसार चलते हैं तो आपको बड़ा ही फायदा मिलता है। ऐसे में आप वास्तु के नियमों को नहीं मानते हैं तो इससे वास्तु दोष हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाकर धन-संपत्ति की आवक को प्रभावित करता है। ऐसे में कुछ सरल उपाय की मदद से आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है।
जाने क्या करना चाहिए
वास्तु के अनुसार, अगर घर में धन टिकता नहीं या हाथ में आते ही खर्च हो जाता है तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें, लक्ष्मी जी को लाल रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन उन्हें लाल गुलाब की माला अर्पित करें।
शुक्रवार की शाम घर के मुख्य द्वार पर एक दीप प्रज्वलित करना अत्यंत शुभ फल देता है। यदि आप ये उपाय नियमित करेंगे तो न केवल धन की कमी दूर होगी, बल्कि पारिवारिक और दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।
pc- nari.punjabkesari.in





