Vastu Shastra: किचन के सिंक में झूठे बर्तनों के साथ में नहीं रखें आप ये चीजें, आ जाएगी आपको ये परेशानी

इंटरनेट डेस्क। वास्तु के अनुसार किचन को घर का पवित्र स्थान माना जाता है क्योंकि, इस स्थान पर माता अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि सुबह स्नानादि करने के बाद ही रसोई घर में प्रवेश करना चाहिए। साथ ही, वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे किचन में जुड़े नियम बताए गए हैं जिनका ख्याल जरूर रखना चाहिए। साथ ही सिंक में झूठे बर्तनों के साथ में किन चीजों को नहीं रखना चाहिएं आज उनके बारे में भी जानते है। 

जूठे बर्तनों के साथ न रखें चाकू और कैंची
वास्तु के अनुसार सिंक में जूठे बर्तनों के साथ भूलकर भी चाकू और कैंची नहीं रखनी चाहिए। नुकीली चीजों को बर्तनों के बीच रखना सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है और साथ ही, यह छोटी सी आदत गृह क्लेश का कारण बन सकती है।

दूध के बर्तन न रखें
हिंदू धर्म में दूध को बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे में भूलकर भी सिंक में जूठे बर्तनों के साथ दूध के बर्तन नहीं रखने चाहिए। दूध का खाली पतीला या गिलास सिंक में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। 

भूलकर भी न रखें पूजा के बर्तन
अगर आप पूजा व भगवान के भोग के बर्तनों को सिंक में अन्य बर्तनों के साथ रखते हैं, तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें। ऐसा करने से प्रतिकूल प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि, मंदिर के बर्तनों को हमेशा पवित्र रखना चाहिए।

pc- parbhat khabar