Vaastu Shastra: सुबह उठते ही नहीं देखें आप भी आईना, नहीं तो होने लगेगी ये परेशानी
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग कहते रहते हैं की ना जाने आज किसका मुंह देखा हैं जो दिन ही खराब हो गया। लेकिन क्या आपको पता हैं की सुबह उठते ही आपको भी आईना नहीं देखना चाहिए। हममें से ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि सुबह नींद खुलते ही सबसे पहले आईना देखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो ये छोटी सी आदत आपके पूरे दिन को खराब कर सकती है।
बेड के सामने आईना?
अगर आपके बेड के ठीक सामने ड्रेसिंग टेबल है और आपकी आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी शक्ल दिखती है, तो ये वास्तु के हिसाब से बड़ा दोष है।
हथेलियों के दर्शन का रहस्य
आप सुबह उठते ही हथेलियों को देखें। साथ ही इस मंत्र का जाप करें। कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्॥ इसका अर्थ है कि हाथ के अग्र भाग में माँ लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का वास होता है। जब आप आईना देखते हैं, तो आप इस दैवीय ऊर्जा के बजाय अपनी शारीरिक माया से जुड़ जाते हैं, जिसे अध्यात्म में मोह-माया का प्रतीक माना गया है।
pc- aaj tak






