Vaastu Shastra: घर में एक साथ कितने तुलसी के पौधे लगा सकते हैं, क्या हैं कहता हैं वास्तु का नियम
- byShiv
- 11 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत बड़ा महत्व माना गया है। सभी के घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा हुआ मिलता ही हैं, विधि-विधान से इस पौधे को माता मानकर इसकी पूजा की जाती है। हिदू धार्मिक मान्यता है कि इस पौधे में माता लक्ष्मी वास करती हैं। जिस घर में तुलसी की विधि-विधान से पूजा की जाती है, वहां भगवान विष्णु का आशीर्वाद सदेव बना रहता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को बहुत खास माना गया है। लेकिन कई बार इस पौधे को लेकर मन में एक सवाल आता है कि क्या घर में एक से ज्यादा तुलसी की पौधा लगाया जा सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में।
घर में लगा सकते हैं एक से अधिक तुलसी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे लगा सकते है। यानी घर में एक अधिक तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है, लेकिन कोशिश करें कि आप इन्हें विषम संख्या में ही लगाएं जैसे कि 3, 5 या 7 पौधे एक साथ लगाएं।
तुलसी का पौधा लगाने की सही दिशा
तुलसी का पौधा हमेशा घर की पूर्व दिशा में ही लगाना शुभ होता है। इस पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में ही लगाया जा सकता है। सही दिशा में लगाए गए तुलसी के पौधे से घर में हमेशा अच्छी ऊर्जा आती है।
pc- hindustan






