Vaastu Shastra: घर में नहीं टिकता हैं पैसा तो फिर अपना सकते हैं आप भी ये वास्तु उपाय

इंटरनेट डेेस्क। कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर आपकी जेब में पैसा नहीं टिकता हैं  या घर में बरकत नहीं होती हैं तो इसके कई कारण हो सकते है। उनमे से एक कारण हैं वास्तु दोष। अगर आप इन वास्तु टिप्स को अपना लेते हैं तो आपकी पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। 

नियमित पूजा पाठ करें

अगर आप चाहते हैं कि घर में पैसा रुके और वृद्धि हो तो घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करें। इसके अलावा घर में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
इसके अलावा हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी की पूजा करें। ऐसा करने से घर में समृद्धि, संपन्नता और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

कपूर या धूप जलाएं
आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए घर में सुबह और शाम के समय कपूर या धूप जलाएं। इस वास्तु उपाय को करने से घर में पैसों का आगमन शुरू हो जाता है।

pc- aaj tak