Vastu Shastra: आपके पर्स में भी नहीं रूकता हैं पैसा, तो फिर इन वास्तु नियमों का करें आप भी...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की खूब मेहनत कर रहे हैं पैसा भी अच्छा कमा रहे हैं, लेकिन पैसा हैं की पर्स में रूक ही नहीं रहा हैं, ऐसे में आप भी अगर कुछ वास्तु नियमों का पालन कर लें तो आपका काम भी बन सकता है। वैसे इसके पीछे वास्तु दोष एक बड़ी वजह हो सकता है, वास्तु शास्त्र में पर्स को लेकर कुछ बेहद आसान और असरदार नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप पैसों की तंगी को दूर कर सकते हैं।

पर्स हमेशा साफ और सही से रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदा, फटा हुआ या बेकार कागजों से भरा पर्स नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। कोशिश करें कि पर्स में केवल जरूरी चीजें ही रखें, पुराने बिल, बेकार पर्चियां और जिन कागजो का काम नहीं है समय-समय पर निकालते रहें। फटा हुआ पर्स तुरंत बदल दें।

मां लक्ष्मी की तस्वीर रखें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पर्स में माता लक्ष्मी की छोटी तस्वीर या श्री यंत्र रखना शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
एक नोट हमेशा बिना खर्च किए रखें
ऐसी मान्यता है कि पर्स में एक नोट हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए। इसे शुभ धन का प्रतीक माना जाता है, कोशिश करें कि इस नोट को बिना किसी जरूरत के खर्च न करें।

शुभ रंग का पर्स चुनें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, भूरा, सुनहरा, हल्का पीला या हरे रंग का पर्स आर्थिक दृष्टि से शुभ माना जाता है।

pc- webdunia.com