Vastu Shastra: आप भी घर के लिए खरीदकर लाते हैं सेकंड हैंड सामान तो इन नियमों को नहीं करें अनदेखा

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कई नियमों के बारे में बताया गया हैं, जैसे घर निर्माण, किचन, घर का मंदिर इत्यादी। लेकिन क्या आपको यह भी पता हैं कि आप घर के लिए अगर सेकेंड हैंड सामान खरीदते हैं तो इसके लिए भी वास्तु नियमों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुराने फर्नीचर या सामान अपने साथ पिछले घर का वातावरण, उसे इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की ऊर्जा और पुरानी यादें लेकर आते हैं। मान्यता है कि इनका घर के वातावरण और परिवार के जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

नमक से सफाई
यदि आप किसी के पुराने फर्नीचर या अन्य सामान का उपयोग करने जा रहे हैं, तो पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी में नमक मिलाकर सफाई करने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है।

सूर्य का प्रकाश
शुद्धिकरण के लिए सूर्य का प्रकाश सबसे शक्तिशाली माना जाता है, ऐसे में पुरानी वस्तुओं को कम से कम एक दिन के लिए सूर्य के प्रकाश में रखना चाहिए। सूर्य की तेज किरणें उन वस्तुओं में मौजूद पुरानी और निगेटिव एनर्जी को पूरी तरह से नष्ट कर सकती हैं।

गंगाजल का छिड़काव
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में गंगाजल को अत्यंत पवित्र और शुद्ध माना जाता है, इसमें नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की शक्ति होती है।

pc- justdial.com