Vastu Shastra: घर के मंदिर में रखते हैं अगर आप भी ये मूर्तियां तो आ सकती हैं आप भी बड़ी...

इंटरनेट डेस्क। हम घर का निर्माण से लेकर कई चीजों का वास्तु देखते हैं, पंडितो के पास जाते हैं और वास्तु के अनुसार ही काम करवाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं की घर के मंदिर और उसकी मूर्तियों को लेकर भी वास्तु में बड़ा नियम है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपने घर में किन मूर्तियों को रखने से बचना चाहिए।

मंदिर में न रखें ऐसी मूर्ति
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी नटराज, शनिदेव, राहु-केतु और उग्र रूप वाले देवी-देवताओं जैसे मां काली, काल भैरव देव की मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता और अशांति फैल सकती है। 

ऐसी मूर्तियां भी नहीं रखें
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर के मंदिर में ऐसी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए, जो युद्ध या हिंसा को दर्शाती हैं। इन मूर्तियों से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

pc- woodenstreet.com