Vastu Shastra: आप भी बदलने जा रहे हैं अपना पर्स तो फिर इस बात का रखें खास ख्याल
- byShiv
- 20 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार चलने वाले लोगों को कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे मंे आपके पर्स को लेकर भी वास्तु में कई तरह के नियम है। वैसे पर्स तो सभी लोग रखते हैं मगर उसे फटने या पुराने होने के बाद भी नहीं बदलते। जिसका हमारी आर्थिक हालात पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए पर्स को बदलना जरूरी है। पर्स बदलने के कुछ उपाय है।
करें यह उपाय
अपने लकी पर्स को सीधा फेंकना नहीं चाहिए, यह नुकसान दायक हो सकता है पुराने पर्स में एक रुपय के सिक्के को लाल कपड़े में लपेटकर रख दें और उसमें चावल के कुछ दाने भी डाल दें, इसे रात को ऐसे ही छोड़ दें।
अगले दिन होते ही इससे नए पर्स में रखें
इस उपाय को करने से पुराने पर्स की सकारात्मक ऊर्जा नए पर्स में आ जाती है। यदि आपका पुराना पर्स आपके लिए सौभाग्यशाली रहा है या विशेष यादों से जुड़ा है, तो उसे तिजोरी में सुरक्षित रखें
फटे हुए पर्स को तिजोरी में न रखें, पहले उसकी सिलाई या मरम्मत करवा लें। तिजोरी में रखा पर्स कभी खाली न हो, उसमें चावल, सिक्के, नोट या रूमाल ज़रूर रखें।
pc-news18






