Vastu Shastra: कर रहे हैं अगर आप भी ये गलतिया तो आपकी जेब खाली होने से नहीं रोक सकता कोई

इंटरनेट डेस्क। वास्तु के नियमों के अनुसार चलने वालों को कभी कोई परेशानी नहीं होती है।  हर कोई वास्तु के अनुसार ही कई काम करता हैं। इसके साथ ही मेहनत करते हैं ताकि परिवार में सुख-शांति रहे और तिजोरी हमेशा भरी रहे। लेकिन कई बार वास्तु शास्त्र के नियमों की अनदेखी आपके लिए परेशानी बन जाती है, तो जानते हैं आज क्या हैं इसके पीछे का कारण। 

टूटी-फूटी चीजें रखना
हम अक्सर पुरानी, टूटी हुई चीजें घर में रख लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, कबाड़ और टूटी चीजें राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ाती हैं और घर में मानसिक तनाव के साथ दरिद्रता लाती हैं।

मुख्य दरवाजे पर की गई गलती
हम घर के मेन गेट का ध्यान नहीं रखते हैं, यह सिर्फ हमारे लिए नहीं होता, बल्कि मान्यता है कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी जी भी प्रवेश करती हैं। अगर मुख्य द्वार पर ही बिखरे हुए जूते-चप्पलों का अंबार लगा हो, तो घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।  

pc- parbhat khabar