Vastu Shastra: घर में लगाने जा रहे हैं आप भी मनी प्लॉट तो फिर रखें इन खास बातों का ध्यान
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग घरों में मनी प्लांट का पौधा लाकर लगाते है। घर में लगे मनी प्लांट को आमतौर पर सुख समृद्धि और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे फायदा होने की बजाय नुकसान होने लगता है। तो चलिए जानते हैं मनी प्लांट का कैसे ध्यान रखें।
दिशा का रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे नकारात्मक प्रभाव देने वाला माना जाता है। इसके बजाय दक्षिण पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ होता है।
जमीन पर न फैलने दें
मनी प्लांट की बेलों का ऊपर की ओर बढ़ना तरक्की का संकेत माना जाता है। अगर इसकी बेल जमीन पर फैलने लगे, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता।
सही गमला और बोतल का चुनावः वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को कांच की बोतल या मिट्टी के गमले में लगाना बेहतर माना जाता है। खासकर नीले रंग की कांच की बोतल शुभ मानी जाती है।
छोटा सा उपाय देगा बड़ा लाभ
मनी प्लांट को पानी देते समय किया गया यह छोटा और आसान उपाय आपको बड़ा लाभ दे सकता है। प्लांट को पानी देते समय उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाना शुभ माना जाता है।
pc- gnttv.com





