Vaastu Shastra: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं हो रही तरक्की, सुख शांति की हैं कमी तो फिर आज ही करें ये काम
- byShiv
- 06 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों को देखा होगा वो खूब मेहनत करते हैं और साथ ही हर उस नियम का पालन करते हैं जिसकी हमें लगती है कि जरूरत है। लेकिन कई लोग कहते रहते हैं की घर पर सुख-शांति और समृद्धि का निवास नहीं हो रहा है, तो आज आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने घर से निकाल देना चाहिए।
बंद घड़ियां
वास्तु शास्त्र में घर पर रखी हुई घड़ी को समय और किस्मत का प्रतीक माना गया है। मान्यताओं के अनुसार अगर घर में बंद घड़ी परिवार के सदस्यों की तरक्की को रोक दती है। साथ ही आने वाले अच्छे समय को भी बांध देगी।
टूटे-फूट बर्तन
वास्तु में बताया गया हैं की कुछ बर्तनों या कप-प्लेट में थोड़े से क्रैक आ जाते हैं। लेकिन, अनजाने में हम इन्हें अपने घरों में फिर भी संभालकर रख ही लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप टूटे या फिर चटके हुए बर्तनों में खाना खाते हैं या फिर उन्हें अपने घर पर रखते हैं, तो इसकी वजह से दरिद्रता आनी शुरू हो जाती है।
pc- vastumiracles.com






