Vastu Shastra: तुलसी के पौधे में अगर दिखने लगे यह बदलाव तो समझले दे रहा हैं समस्याओं के आने का संकेत

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के समय में हर घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है। सनातन धर्म में तुलसी को माता मानकर उनकी पूजा की जाती है। तुलसी धार्मिक आस्था का केंद्र और घर की सुख-समृद्धि का प्रतीक है। वास्तु की मान्यता है कि घर में जो संकट आते हैं तुलसी का पौधा उसे अपने ऊपर ले लेता है, यही कारण है कि घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला होता है, तो उसका सबसे पहला प्रभाव तुलसी के पौधे में नजर आता है।

तुलसी के पौधे में ये बदलाव नहीं माने जाते अच्छे

तुलसी का सूखनाः 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में पूरी देखभाल के बाद भी तुलसी का हरा-भरा पौधा सूख रहा है, तो ये घर के बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है। तुलसी का हरा-भरा पौधा अचानक सूखने लगना घर में गंभीर आर्थिक संकट के या किसी बड़ी बीमारी के आने का इशारा होता है।

पत्तियों का पीला पड़ना और झड़नाः
घर में तुलसी के पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाना और लगातार झड़ना भी अच्छा नहीं माना जाता है। ये घर में कलह, मानसिक तनाव और नकारात्मक उर्जा के प्रभाव के बढ़ने का संकेत होता है।

pc- india tv hindi