Vastu Shastra: खरीदने जा रहे हैं अगर आप भी नया घर तो फिर जरूर ध्यान में रखें ये बातें
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हम नया घर बनाते हैं या फिर खरीदते हैं तो वास्तु का पूरा ध्यान रखते है। वैसे वास्तु नियमों को अनदेखा करना आपके लिए सही भी नहीं है। ऐसे में आज बताने जा रहे हैं की अगर आप नया घर खरीदने जा रहे हैं तो फिर आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।
मुख्य दरवाजे की दिशा
वास्तु शास्त्र में घर के मेनडोर को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। यह वही स्थान होता है जहां से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित मुख्य द्वार को शुभ माना जाता है। घर का मेनडोर साफ-सुथरा, रोशनी वाला और खुला होना चाहिए।
रसोई की सही दिशा
घर की रसोई परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ी मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा रसोई के लिए सबसे सही मानी गई है क्योंकि यह अग्नि तत्व की दिशा होती है।
pc-magicbricks.com





