Vastu Shastra: घर में बनाए रखना चाहते हैं आप भी पॉजिटिव एनर्जी तो फिर इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- byShiv
- 27 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हर कोई चाहता हैं की उसका नया घर बने और उसमें उसका सुख-समृद्धि के साथ प्रवेश हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल आपको अपने नए घर में जरूर रखना चाहिए, ताकि पॉजिटिविट एनर्जी का फ्लो बना रहे।
कैसा होना चाहिए लिविंग रूम
लिविंग रूम को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। ध्यान रहे कि कमरे में हल्के रंगों जैसे सफेद, क्रीम और पेस्टल आदि का इस्तेमाल करें। लिविंग रूम हवादार होना चाहिए। पॉजिटिविटि को बढ़ाने के लिए आप यहां हरे पौधे भी लगा सकते हैं।
मेन गेट को रखे साफ
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मुख्य द्वार से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। अगर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बनाए रखना चाहते हैं, तो मेन गेट को हमेशा साफ-सुथरा रखें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके मेन गेट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए।
pc- inextlive.com






