Vastu Shastra: इन चीजों की अनदेखी कर सकती हैं आपकी जेब खाली, रखें इन बातों का ध्यान
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में वास्तु को हर कोई मानता हैं ओर वास्तु के अनुसार ही कई काम करता हैं। इसके साथ ही मेहनत करते हैं ताकि परिवार में सुख-शांति रहे और तिजोरी हमेशा भरी रहे। लेकिन कई बार वास्तु शास्त्र के नियमों की अनदेखी आपके लिए परेशानी बन जाती है, तो जानते हैं आज क्या हैं इसके पीछे का कारण।
मुख्य दरवाजे पर
हम घर के मेन गेट का ध्यान नहीं रखते हैं, यह सिर्फ हमारे लिए नहीं होता, बल्कि मान्यता है कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी जी भी प्रवेश करती हैं। अगर मुख्य द्वार पर ही बिखरे हुए जूते-चप्पलों का अंबार लगा हो, तो घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।
टूटी-फूटी चीजें रखना
हम अक्सर पुरानी, टूटी हुई चीजें घर में रख लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, कबाड़ और टूटी चीजें राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ाती हैं और घर में मानसिक तनाव के साथ दरिद्रता लाती हैं।
घर में पानी का रिसाव
आपके बाथरूम या किचन के नल से हमेशा पानी टपकता रहता है? इसे मामूली बात समझकर इग्नोर बिलकुल न करें। वास्तु शास्त्र में बहता हुआ पानी सीधे तौर पर धन के व्यर्थ बहने का प्रतीक है। टपकता नल आपकी आर्थिक स्थिति को खोखला कर सकता है।
pc-housing.com






