Vastu Shastra: जाने किन जगहों पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए आपको पैसा, नहीं तो नाराज हो जाएगी लक्ष्मी जी

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार हम हमोर बचे हुए पैसांे को घर में ऐसी जगहों पर रख देते हैं जो सही नहीं होता है। वास्तु के अनुसार घर में हर किसी जगह पर पैसा रखना भी शुभ नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कुछ जगहों पर पैसे रखने से धन की कमी हो सकती है और वास्तु दोष लग सकता है। तो जानते हैं इस बारे में

जाने कहा नहीं रखे पैसे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को टॉयलेट के सामने या पास और उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

इसके अलावा पैसों को अंधेरी या गंदी जगह पर रखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस नियम का पालन न करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।

तिजोरी को कभी खाली न रखें। इसमें कीमती चीजें जरूर रखें। ऐसा माना जाता है कि तिजोरी खाली रहने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

pc- herzindagi.com