Vastu Shastra: घर के बाथरूम में की गई गलतियां भी बन सकती हैं आपके लिए परेशानी, रखें इन बातों का ध्यान

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में बाथरूम को लेकर भी कई नियम कायदे बताएं गए है। कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव परिवार की सुख-शांति पर होने लगता है। बाथरूम में रखी खाली बाल्टी भी उन्हीं में से एक है। ऐसे कई नियम हैं जिनको जानते हैं, नही ंतो इसके नुकसान भी उठाने पड़ सकते है। 

घर में नहीं टिकता पैसा
कहते हैं कि अगर बाथरूम में बाल्टी खाली पड़ी रहती है, तो यह आर्थिक तंगी का संकेत देती है। ऐसी स्थिति में घर में पैसा टिकने में परेशानी हो सकती है और फिजूल खर्च बढ़ने लगते हैं। ऐसे में बाथरूम में रखी बाल्टी को इस्तेमाल करने के बाद पानी से भरकर रखना चाहिए। 

ग्रहों के संतुलन पर असर
ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो पानी का संबंध चंद्रमा से और सफाई का संबंध शनि देव से माना गया है। अगर बाथरूम गंदा हो या बाल्टी खाली रखी जाए, तो इससे इन दोनों ग्रहों का संतुलन बिगड़ सकता है। मान्यता है कि इसकी वजह से बनते काम रुकने लगते हैं और व्यक्ति को भाग्य का साथ कम मिलने लगता है।

pc- punjabkesari.in