Vaastu Shastra: गेट के पीछे भूलकर भी नहीं लटकाएं आप ये चीजें, नहीं तो घर बैठे आ जाएगी आपको...

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया गया हैं और आपने भी देखा होगा की जो वास्तु नियमों का पालन करते हैं उन्हें कभी परेशानी नहीं आती है। वास्तु में घर और उसमें रहने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, वास्तु के इन नियमों का पालन व्यक्ति का जीवन आसान और खुशहाल बना देता है। ऐसे में आपने देखा होगा कई बार ऐसा होता है कि कमरों को साफ करते या सजाते समय व्यक्ति दरवाजे के पीछे लगी खूंटी पर कई चीजें टांग देता है, लेकिन ये सहीं नहीं हैं।

दरवाजे के पीछे भूलकर न लटकाए ये चीजें

ढेर सारे कपड़ेः 

दरवाजे के पीछे ढेर सारे कपड़े कभी न लटकाएं. दरवाजे के पीछे कपड़ों का अंबार लगाने से नकारात्मक उर्जा एकत्र होती है। इससे मानसिक भारीपन और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

दवाइयों से भरा थैलाः 

दरवाजे के पीछे दवाइयों से भरा थैला न लटकाएं, क्योंकि दवाइयां बीमारी का प्रतीक मानी जाती हैं। इनका थैला दरवाजे पर लटकाने से घर में बीमारी का प्रभाव रहता है।

pc- herzindagi.com