Vastu Shastra: बिना नहाएं किचन में नहीं करना चाहिए प्रवेश, खाना तो भूलकर भी नहीं पकाएं
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में और वास्तु में शुद्धता, पवित्रता के बारे में बताया गया है। अगर आप पवित्रता बनाएं रखते हैं तो इससे घर में पॉजिटीव एनर्जी का संचार होता है। वैसे पवित्रता की बात करें तो बिना स्नान किए कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है। यहां तक कि देवता भी बिना स्नान किए पका हुआ भोजन ग्रहण नहीं करते। मान्यता के अनुसार, घर की रसोई में बिना नहाएं खाना नहीं पकाना चाहिए।
क्या होता हैं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिना स्नान किए खाना पकाने से कुंडली में राहु और केतु का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसा भोजन खाने से परिवार के सदस्यों में मानसिक और शारीरिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। बिना स्नान किए खाया और बनाया गया भोजन तामसिक भोजन माना जाता है।
दक्षिण-पूर्व में रसोई का होना शुभ
वास्तु शास्त्र कहता है कि दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में बनी रसोई सबसे शुभ मानी जाती है। यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है, अगर संभव नहीं है तो उत्तर-पश्चिम दिशा को भी चुनाव किया जा सकता है।
pc- news18






