Vastu Shastra: रात में सोने से पहले किचन में रख दें आप भी इन 3 में से एक चीज, आर्थिक परेशानी होगी दूर

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की वास्तु में घर के निर्माण से लेकर कई चीजों के बारे मे बताया गया है। वैसे वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय कुछ चीजों को किचन में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों को किचन में रखने से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है और बड़े से बड़ा कर्ज भी आप चुका सकते हैं। 

क्या रख सकते हैं किचन में

किचन में रात के समय एक कटोरी में नमक लेकर उसे आपको किचन के सबसे साफ कोने में रख देना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस उपाय से वास्तु दोष दूर होता है और  आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने लगता है। 

वास्तु के अनुसार रात के समय किचन के ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व कोने में आपको एक पानी से भरा गिलास रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और धन, मान-सम्मान की प्राप्ति भी आप करते हैं।

हल्दी की गांठ को भी आप किचन के ईशान कोण में रात के समय रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक रूप से आप संपन्न होते हैं।

pc- magnific.com