Vastu Shastra: अपने ऑफिस की टेबल पर रखें आप भी चीजें, बदलने लगेगी आपकी किस्मत
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु नियम आपके घर पर ही लागू नहीं होते। अगर आप नौकरी करते हैं या फिर खुद का ऑफिस हैं तो वास्तु नियमों से चलने वालों को कई और तरह के लाभ भी हो सकते है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियमों का वर्णन किया गया है, जिनका अगर आप ध्यान रखें, तो आपको घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने से लेकर करियर में ग्रोथ तक, कई फायदे मिल सकते हैं।
रखें इन भगवान की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने ऑफिस डेस्क पर भगवान गणेश की एक छोटी-सी मूर्ति रख सकते हैं, जो अत्यंत शुभ मानी गई है। हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। ऐसे में इस मूर्ति को रखने से आपके काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं
जरूर रखें ये पौधा
काम के तनाव के बीच अगर आप फोकस नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफिस डेस्क पर बांस का पौधा रखना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को गुड लक का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर आप इसे डेस्क पर रखते हैं, तो इससे एकाग्रता बढ़ती है।
pc- ndtv.in






