Vastu Shastra: घर में इन जगहों पर नहीं होना चाहिए पूजा घर, आने लगती हैं कई तरह की परेशानियां
- byShiv
- 10 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में घर के पूजा का स्थान का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। अगर घर का मंदिर सही जगह पर हैं तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। यही वो स्थान है जब व्यक्ति सुबह की पूजा के समय दिन भर के लिए ऊर्जा ग्रहण करता है और शाम को यहां बैठकर सुकून पाता है। वैसे वास्तु में मंदिर की दिशा और स्थान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि गलत जगह पर बनाया गया मंदिर देवस्थान घर के वातावरण को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
बेडरूम में न बनाएं मंदिर
कई बार घर में जगह की कमी होने के कारण लोग बेडरूम में ही पूजा का स्थान बना लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है। बेडरूम आराम करने का स्थान है, इसलिए यहां पूजा घर नहीं बनाए।
सीढ़ियों के नीचे मंदिर से बचें
वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के नीचे पूजा घर बनाने से मना किया जाता है। मान्यता है कि यह स्थान सकारात्मक ऊर्जा के लिए उपयुक्त नहीं होता है। यहां भगवान की मूर्ति स्थापित करने से वास्तु दोष उत्पन्न होने की संभावना रहती है।
pc- orientbell.com






