Vastu Shastra: फिटकरी के ये उपाय बना देंगे आपको माला माल, बस करना होगा ये छोटा सा काम

इंटरनेट डेस्क। वास्तु का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। अगर हम वास्तु नियमों के अनुसार नहीं चलते हैं तो धन की कमी आना, तनाव बने रहना कई कारण हो सकते है।  आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में धन को आकर्षित करने और दरिद्रता को दूर करने के लिए कई सरल उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक बेहद शक्तिशाली और सस्ता उपाय है फिटकरी का। 

धन वर्षा के लिए
अगर आप व्यापारी हैं, आपकी दुकान में ग्राहकों की संख्या कम हो रही है या व्यापार में मंदी छाई हुई है, तो फिटकरी का यह टोटका जरूर आजमाएं। एक काले रंग के सूती कपड़े में फिटकरी का एक टुकड़ा बांधकर इसे अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटका दें। वास्तु के अनुसार, यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रख कर ग्राहकों को आकर्षित करता है।

घर में बरकत और आर्थिक तरक्की के लिए
घर के गल्ले या तिजोरी में पैसा न टिकने की समस्या आम है, इससे बचने के लिए, एक छोटे से लाल कपड़े में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन के अनावश्यक खर्च रुकते हैं।

pc- bhaktibharatki.com