Vastu Shastra: बाथरूम में रखी ये चीजें बन सकती हैं आपके लिए वास्तु दोष का कारण, होने लगेगी ये परेशानी
- byShiv
- 10 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। घर के निर्माण में वास्तु का बहुत बड़ा योगदान है। इस दौरान वास्तु शास्त्र में बाथरूम को लेकर भी नियम बताए गए है जहां नकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक रहती है। इसलिए बाथरूम को हमेशा साफ रखना चाहिए। साथ ही बाथरूम में रखी कुछ चीजें भी वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। ये चीजें कौन-कौन सी जानते है।
ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष
गिले कपड़े
बाथरूम में आपको कभी भी गिले कपड़े नहीं रखने चाहिए। कई लोगों की आदत होती है कि कपड़ों को बाथरूम में गिला छोड़कर रख देते हैं। वास्तु की मानें तो ऐसा करने से सूर्य की ऊर्जा प्रभावित होती है।
बाल
बाथरूम के ड्रेन एरिया या फ्लोर पर पड़े बाल भी आपके जीवन में परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इससे वास्तु दोष पैदा हो सकता है और साथ ही शनि का बुरा प्रभाव भी आप पर पड़ सकता है। इसलिए बाथरूम में पड़े बालों को आपको हर रोज साफ कर देना चाहिए।
टूटा हुआ शीशा
बाथरूम में कभी भी टूटा हुआ या दरार वाला शीशा नहीं रखना चाहिए। ऐसा शीशा शुभ नहीं माना जाता। वास्तु की मानें तो ऐसा करने से आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
pc- jagran






