Vastu Shastra: आपके घर के मुख्य द्वार पर नहीं होनी चाहिए ये चीजे, नहीं तो शुरू हो जाएगी परेशानी

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व हैं, अगर आप वास्तु को मानते हैं तो आपके घर के मुख्य द्वार को लेकर भी कई नियम बने हुए है। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं की अगर आपके घर के मुख्य द्वार ये चीजे रखी हैं तो फिर ये आपके लिए शुभ नहीं होने वाली है। 

जूते-चप्पल
घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस गलती को करने से घर में दरिद्रता का आगमन होता है, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। 

कूड़ा और डस्टबिन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन रखना वर्जित है, क्योंकि कूड़ा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जिस घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन होता है। उस घर में दरिद्रता का वास होता है। 

टूटा हुआ सामान
इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर टूटा हुआ सामान या फिर कबाड़ कभी भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस तरह की गलती करने से घर की उन्नति रुक जाती है और राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है।

pc- punjabkesari.in