Vastu Shastra: कही पर भी जाने से पहले क्यों खिलाया जाता हैं मीठा दही, क्या हैं इसके पीछे का....
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कोई भी आदमी अच्छे काम के लिए जाता हैं तो उसे घर से दही खिलाकर भेजा जाता है। ऐसा ही कल भी देखने को मिला। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने जा रही थी, लेकिन पहले उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दही खिला कर रवाना किया। आप सोच रहे होंगे, आखिर क्यों दही? क्या ये कोई नई परंपरा है
क्या हैं परंपरा
दही का उल्लेख वेदों और पुराणों में भी मिलता है, इसे पवित्र माना जाता है और घर की लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले दही खाने की परम्परा सदियों पुरानी है। इससे जुड़ी मान्यता है कि मीठा दही खाने से शुरू करने जा रहे काम के शुभ फल प्राप्त होते हैं।
स्वास्थ्य और दही
दही न सिर्फ आध्यात्मिक बल्कि शारीरिक लाभ भी देता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स भरपूर होते हैं। हर सुबह एक कटोरी दही खाने से पाचन बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
pc- newsbytesapp.com





