Vastu Shastra: आप भी लगा सकते हैं इन जगहों पर ये तस्वीरें, बदल जाएगी आपकी किस्मत
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर वास्तु को मानते हैं तो फिर आपके लिए ये काम की बात है। वैसे वास्तु नियमों की पालना करने वालों को कभी परेशानी नहीं आती है। ऐसे में आज हम बता रहे हैं की आप अपने घर में कुछ पेंटिंग्स या तस्वीरें लगाते हैं तो यह भी वास्तु के अनुसार बहुत काम की है।
पूर्वजों की तस्वीरें और सही दिशा
पूर्वजों की तस्वीरें भावनात्मक रूप से बहुत गहराई से जुड़ी होती हैं। वास्तु के अनुसार, इन्हें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त है। यह दिशा स्थिरता और मार्गदर्शन से जुड़ी है। यहां गरिमा के साथ लगाई गई तस्वीरें आशीर्वाद और शक्ति प्रदान करती हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि पूर्वजों की तस्वीरें बेडरूम या पूजा घर में लगाने से बचना चाहिए।
हर कमरे की अपनी जरूरत
बैठक- उगते हुए सूरज की तस्वीर, दौड़ते हुए सात सफेद घोड़ों की तस्वीर (तरक्की के लिए), या हरे-भरे जंगल के दृश्य लगाएं।
स्टडी रूम- मां सरस्वती, भगवान गणेश, या महान विद्वानों/प्रेरणादायक महापुरुषों की तस्वीरें। उगते सूरज या उड़ते हुए पक्षी भी सकारात्मकता देते हैं।
pc- housing.com






