इंटरनेट डेस्क। आपने भी देखा होगा की बहुत से लोग एक दूसरे को किसी ना किसी मौके पर गिफ्ट देते ही रहते है। ऐसे में आप भी किसी ना किसी को कुछ ना कुछ उपहार देते रहते है। लेकिन कई बार हम बिना सोचे-समझे कुछ ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं जो वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होतीं। नतीजा यह कि देखने में तो गिफ्ट सुंदर लगता है, लेकिन उसकी वजह से घर में तनाव, पैसों की दिक्कतें शुरू हो जाती है। ऐसे में जानते हैं कि क्या गिफ्ट देना चाहिए और क्या नहीं।
काले रंग का पर्स
काला रंग नेगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना गया है, काला पर्स गिफ्ट करने से मानसिक तनाव, उलझनें और कई बार पैसों की रुकावट बढ़ सकती है। यह उस व्यक्ति के लाइफ में निगेटिव वाइब्स लाता है जो इसे रिसीव करता है।
फाउंटेन या पानी वाले शोपीस
बहता पानी फेंगशुई और वास्तु में लाइफ फ्लो को दर्शाता है, लेकिन इसे गिफ्ट देने से व्यक्ति के पैसे का फ्लो रुक सकता है या लगातार खर्चे बढ़ सकते हैं। घर में यह बिना सोच-समझे रख दिया जाता है और इसका गलत असर आने वाले समय में देखने को मिलता है।
pc- gnttv.com





