Vastu Shastra: बाथरूम में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए आपको ये चीजें, नकारात्मक ऊर्जा से होती हैं...
- byShiv
- 05 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है। अगर हम वास्तु के नियमों को माने तो हमे कई फायदे मिल सकते है। वास्तु में घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए साफ-सफाई और चीजों के सही स्थान का विशेष महत्व बताया गया है। आमतौर पर लोग पूजा घर, रसोई और बेडरूम के वास्तु नियमों पर ध्यान देते हैं, लेकिन बाथरूम से जुड़े वास्तु नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। तो जानते हैं आज इसके बारे में।
ये सामान नहीं रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी-फूटी चीजों को लंबे समय तक संभालकर रखना अच्छा नहीं माना जाता। बाथरूम में टूटी बाल्टी, मग, साबुनदानी या बाकी खराब सामान पड़ा हो तो उसे हटा देना चाहिए।
गंदे कपड़ों का ढेर
बाथरूम में गंदे कपड़ों को लंबे समय तक जमा करके रखना भी वास्तु की दृष्टि से उचित नहीं माना जाता। इससे जगह बिखरी तो लगती है, साथ ही नमी के कारण बदबू भी पैदा हो सकती है।
पूजा-पाठ की चीजें न रखें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, देवी-देवताओं की तस्वीरें, मूर्तियां या पूजा से जुड़ी वस्तुएं बाथरूम में नहीं रखनी चाहिए।
pc- aashiyana.tatasteel.com






