Vaastu Shastra: सुधार ले आप भी अपनी इन गलत आदतों को, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, हमारे कुछ कार्य हमारे भाग्य को प्रभावित कर सकते हैं। हम हमारे घर में रहते हुए भी कई बार ऐसी गलतियां करते हैं जो हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाती है। कुछ छोटे-छोटे काम जो हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं, वे धीरे-धीरे घर में दरिद्रता और तनाव को बढ़ा देते हैं। 

करें इस आदत में सुधार
कई लोगों की यह आदत होती है कि वह रात के समय सिंक में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना गया। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं, जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मुख्य द्वार से जुड़े नियम
कई लोग घर के मेन गेट के सामने कूड़ादान या फिर जूते-चप्पल का रैक रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार से ही धन की देवी लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप मुख्य द्वार की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

pc- IBC24 news