Vaastu Shastra:अधिकमास में घर से बाहर कर दें आप भी चीजें, नहीं आ सकती हैं आपको बड़ी परेशानी
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म शास्त्रों में अधिकमास को बहुत विशेष माना गया है। ये माह हर तीसरे साल पड़ता है, इस माह के स्वामी जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु हैं। इसलिए इस माह को पुरुषोत्तम माह या अधिकमास भी कहा जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में अधिकमास को लेकर कुछ नियम भी बताए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दौरान घर में नकारात्मकता फैलाने वाली कुछ चीजों को बाहर कर देना अच्छा होता है।
अधिकमास में घर से बाहर कर दें ये चीजें
टूटी हुई मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अधिकमास के दौरान घर से देवी-देवता की टूटी-फूटी मूर्तियों को बाहर करके नदी या तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घर में खंडित मूर्तियां रखने से भयानक वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
सूखे या मुरझाए हुए पौधे
अधिकमास के समय घर से सूखे या मुरझाए हुए पौधों को बाहर कर देना ही अच्छा होता है। घर में मुरझाए हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। इसका परिवार के सदस्यों के मन-मस्तिष्क पर भी नकारात्मक प्रभाव होता है।
pc- aaj tak






