Vastu Tips: होली से पहले आप भी ले आए अपने घर में ये चीजें, फिर देखें कैसे बदलती हैं किस्मत

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार साल 2025 में 13-14 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान रंगोत्सव के साथ ही देवी-देवताओं की पूजा भी की जाती है। वैसे पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले होली के त्योहार के दौरान माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वास्तु में कुछ ऐसी वस्तुओं का जिक्र भी मिलता है, जिन्हें अगर आप होली से पहले घर ले आते हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश करती है। जानते हैं उनके बारे में।

बांस का पौधा
होली से पहले आपको बांस का पौधा अपने घर लाना चाहिए। बांस को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसे घर में रखने से घर के लोगों में भी ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही यह पौधा समृद्धिदायक भी है

केसर
केसर को पवित्र माना जाता है। इसे होली से पहले अगर आप घर लाते हैं तो मानसिक शांति आपको प्राप्त होती है। केसर पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए इसे घर लाकर आप भी जीवन में समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

pc- etv bharat